Home > Jamshedpur > Jamshedpur : जवाहर नगर में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

Jamshedpur : जवाहर नगर में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष के आवासीय कार्यालय में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

जमशेदपुर : जवाहर नगर में मंगलवार को कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान के आवासीय कार्यालय पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद 2 मिनट का मौन रखा गया। मौलाना अंसार खान ने बताया की 30 जनवरी साल 1948 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। नाथूराम गोडसे ने उनकी गोली मारकर हत्या की थी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन एक कठिन तपस्या थी। कार्यक्रम में कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश, सरायकेला के कांग्रेस पार्टी की महासचिव रुकैया खातून और समाज सेवक राजाराम पंडित के अलावा चांदनी मोहम्मद, अलाउद्दीन, मोहम्मद हमदानी, शेख अब्दुल खालिक, मोहम्मद अली, अताउल्लाह खान, दानिश परवेज, इरफान अंसारी, नवाबुल्लाह, अबू शाहिद हुसैन, हसनैन सिद्दीकी, शेख अहमद, मोहम्मद जिलानी, बाबू भाई, मोहम्मद सऊद आलम आदि मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply