Home > Jamshedpur > डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शैक्षणिक संस्थाओं के 100 गज के दायरे से तंबाकू उत्पाद की दुकान हटाने का निर्देश, जांच के लिए बनाया गया त्रिस्तरीय छापामार दस्ता

डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शैक्षणिक संस्थाओं के 100 गज के दायरे से तंबाकू उत्पाद की दुकान हटाने का निर्देश, जांच के लिए बनाया गया त्रिस्तरीय छापामार दस्ता

जमशेदपुर : डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने शैक्षणिक संस्थाओं के सौ गज के दायरे से तंबाकू उत्पाद की दुकान हटाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश को अमल में लाने के लिए उन्होंने त्रिस्तरीय छापामार दस्ते का गठन किया है। इस छापामार दस्ते को जांच अभियान चलाकर शैक्षणिक संस्थाओं के पास से तंबाकू की दुकान हटाने और सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान करने वालों को पकड़ कर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया है। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने यह निर्देश साकची स्थित डीसी ऑफिस में जिला तंबाकू नियंत्रण एवं निगरानी समिति की बैठक में दिया। बैठक में सबसे पहले डीसी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई। सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि तत्काल प्रभाव से सभी लोग अपने कार्यालय में तंबाकू मुक्त क्षेत्र का बोर्ड लगाएं। इस मीटिंग में डीडीसी मनीष कुमार, एसडीओ धालभूम पीयूष कुमार सिन्हा, सिविल सर्जन, एडीएम ला एंड आर्डर, एसडीओ घाटशिला, जिला शिक्षा अधीक्षक आदि मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – बोड़ाम प्रखंड के शिल्पकारों के गांव अंधारझोर में विशेष में आवास के लिए आए 104 आवेदन

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply