Home > Crime > मथुरा बागान में नाली के विवाद में युवक को तलवार व कुल्हाड़ी मारकर किया घायल, आरोपियों की तलाश में छापामारी

मथुरा बागान में नाली के विवाद में युवक को तलवार व कुल्हाड़ी मारकर किया घायल, आरोपियों की तलाश में छापामारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के मथुरा बागान में रविवार कि सुबह नाली और पानी के विवाद में कुछ लोगों ने मृणाल राय नामक एक युवक पर हमला कर दिया। मृणाल राय पर तलवार और कुल्हाड़ी से हमला किया गया है। उसको गंभीर चोट लगी है। घटना की जानकारी होने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। तब जाकर हमलावर वहां से भाग गए। लोग खून से लथपथ मृणाल राय को गोलमुरी थाने ले गए। जहां से पुलिस ने लिखा पढ़ी कर इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। एमजीएम अस्पताल में मृणाल का इलाज हो रहा है। पड़ोसी शंभू सिंह ने बताया कि मृणाल राय अपना घर बनवा रहे हैं। उनका पड़ोसी जय प्रकाश सिंह से विवाद चल रहा है। बताते हैं कि जय प्रकाश सिंह ने सुबह मृणाल को बातचीत के लिए बुलाया और फिर तीन चार लोगों के साथ मिलकर उस पर हमला बोल दिया। जयप्रकाश सिंह घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है। हिंदू युवा वाहिनी के राम शुक्ला ने बताया कि पड़ोसी शंभू सिंह समेत कई लोगों ने मृणाल राय को अस्पताल पहुंचाया है। सब ने मांग की है कि जयप्रकाश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। लोगों का कहना है कि जयप्रकाश सिंह दबंग किस्म का युवक है। वह आए दिन इसी तरह की घटना अंजाम देता रहता है।

1 Response

Leave a Reply