Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड पर एक घर में बदमाश ने बोला धावा, महिला पर हमला कर लूटपाट की कोशिश

मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड पर एक घर में बदमाश ने बोला धावा, महिला पर हमला कर लूटपाट की कोशिश


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के डिमना रोड पर एक घर में गुरुवार को एक बदमाश ने धावा बोल दिया। बदमाश ने बेल बजाई तो महिला सुनीता शर्मा ने दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलते ही बदमाश राड से महिला के सर पर हमला करने लगा। महिला के सर पर 5-6 राड मारा। जब महिला ने रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने उनके हाथ में भी कई राड मारे। इसके बाद शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो बदमाश फरार हो गया। महिला सुनीता शर्मा और उनके पति जितेंद्र शर्मा ने मामले की सूचना भाजपा के नेता विकास सिंह को दी। इसके बाद विकास सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सुनीता शर्मा को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave a Reply