Home > Jamshedpur > हर पूजा पंडाल में तैनात होंगे 10-10 वालंटियर, आजाद नगर के महल इन में हुई शांति समिति की बैठक

हर पूजा पंडाल में तैनात होंगे 10-10 वालंटियर, आजाद नगर के महल इन में हुई शांति समिति की बैठक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : आजाद नगर के महल इन होटल में मानगो और आजाद नगर इलाके में दुर्गा पूजा का त्यौहार शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। इस बैठक में डीएसपी पटमदा सुमित कुमार ने शांति समिति के सदस्यों और पूजा समिति के सदस्यों को पंडाल के बारे में हिदायत दी। उन्हें समझाया गया कि हर पूजा पंडाल के आसपास 10-10 वालंटियर रखने होंगे। ताकि श्रद्धालुओं को दर्शन करने आने जाने में किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। लाइसेंसियों को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। शांति समिति की तरफ से मांग की गई कि पूजा पंडाल के आसपास साफ-सफाई और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाए। साथ ही पंडालों के आसपास स्ट्रीट लाइट की मरम्मत की जाए। यह भी तय हुआ कि दुर्गा पूजा की पंचमी से दसवीं तक लगातार सफाई अभियान चलाया जाएगा। पूजा पंडाल के आसपास पुलिस बल भी तैनात होगा। बैठक में डीएसपी पटमदा सुमित कुमार के अलावा आजाद नगर थाना प्रभारी, मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी, मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार, बिजली विभाग के अभियंता, इंसीडेंट कमांडर, श्रवण कुमार दास, दुर्गा पूजा समिति के लाइसेंसी राकेश कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply