जमशेदपुर : मंगलवार को जमशेदपुर में वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। इसे लेकर उलियान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ और इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पहुंचे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन उलियान में शहीद निर्मल महतो के शहादत स्थल पर गए और शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा कार्यकाल में प्रदेश का काफी नुकसान हुआ। प्रदेश काफी पीछे चला गया। कोई भूख से मर रहा था तो कोई बेरोजगारी के चलते फांसी लगा रहा था। लेकिन, झामुमो सरकार बनने के बाद जनता को उम्मीद की किरण नजर आई है। अब माहौल बदला है। जनता का पैसा जनता की भलाई पर खर्च हो रहा है। कल्याणकारी योजनाएं भी शुरू हुई हैं।
इसे भी पढ़ें – ऑल इंडिया माइनॉरिटी सोशल वेलफेयर फ्रंट ने मनाया वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस, बिष्टुपुर में किया माल्यार्पण
Pingback : साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में महिला डॉक्टर ने पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस से
Pingback : निर्मल महतो शहादत दिवस पर आज स पार्टी ने निकाली निर्मल महतो डहर संकल्प यात्रा, सभा में बोले निर्म