Home > Health > Cancer Hospital : MTMH ने मनाया 50 साल की सेवा का जश्न

Cancer Hospital : MTMH ने मनाया 50 साल की सेवा का जश्न

Jamshedpur: (Canser Hospital) जमशेदपुर स्थित मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (MTMH) ने 4 फरवरी 2025 को अपनी गोल्डन जुबली के मौके पर 50 साल की समर्पित कैंसर चिकित्सा सेवा का जश्न मनाया। इस मौके पर कुडी महंती ऑडिटोरियम में एक भव्य समारोह आयोजित किया गया, जिसमें अस्पताल के योगदान और उपलब्धियों को सराहा गया।

इसे भी पढ़ें – Gurabanda Banking : गुड़ाबांदा में दिल खोल कर कर्ज़ बांटेंगे बैंक, मजबूत बनेगा बैंकिंग सिस्टम

पेश किया गया भविष्य की योजनाओं का खाका

Canser Hospital में सेमीनार

Canser Hospital में सेमीनार

समारोह में डॉ. आरएन शर्मा (चेयरमैन, MTMH) मुख्य अतिथि थे, जबकि चाणक्य चौधरी (वाइस चेयरमैन, MTMH) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। टाटा स्टील के वरिष्ठ प्रबंधन के अधिकारी, डॉक्टर, कैंसर से उबरने वाले मरीज और अस्पताल के कर्मचारी भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहे। प्रोग्राम के दौरान, अस्पताल की भविष्य की योजनाओं का पेश किया गया, जिसमें HPV टीकाकरण अभियान, ग्रामीण क्षेत्रों में कैंसर स्क्रीनिंग कैंप, ऑन्कोलॉजी कॉन्फ्रेंस, और मार्च 2025 में जुबली ओटी ब्लॉक का उद्घाटन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें – Electric Train : 1925 में छत्रपति शिवाजी टर्मिनस और कुर्ला के बीच चली थी पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन

1975 में स्थापित हुआ था Canser Hospital MTMH

1975 में स्थापित MTMH, लेडी मेहरबाई टाटा के नाम पर रखा गया था। 2018 में, टाटा ट्रस्ट्स और टाटा स्टील ने मिलकर इसे एक अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर (Canser Hospital) में तब्दील किया। इस अस्पताल में 130 बिस्तर, नवीनतम रेडिएशन तकनीक और NABL प्रमाणित डायग्नोस्टिक्स सुविधाएं मौजूद हैं। MTMH आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत बीपीएल मरीजों को भी किफायती उपचार प्रदान करता है। रतन टाटा के दृष्टिकोण के अनुरूप, MTMH का लक्ष्य झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण कैंसर चिकित्सा उपलब्ध कराना है। गौरतलब है कि MTMH  में बिहार, ओडिशा, बंगाल आदि प्रदेशों से कैंसर के मरीज इलाज कराने आते हैं। MTMH में मरीज़ों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन का भी प्रबंध है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित