Home > Lifestyle > मेयर और नगर आयुक्त के बीच झगड़े में फंसा रांची नगर निगम का आगामी बजट

मेयर और नगर आयुक्त के बीच झगड़े में फंसा रांची नगर निगम का आगामी बजट

नगर आयुक्त ने नहीं शामिल किए थे कई विभागों के प्रस्ताव मेयर ने वापस कर दी फाइल
न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची :
रांची नगर निगम में मेयर डा आशा लकड़ा और नगर आयुक्त मुकेश कुमार के बीच खींचतान जारी है। इस खींचतान के चलते राजधानी का विकास कार्य प्रभावित हो रहा है। लेकिन, दोनों पर इसका असर नहीं पड़ रहा। इस आपसी झगड़े के चलते नगर निगम का बजट भी फंस गया है। नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने बजट के प्रस्ताव तैयार कर फाइल मेयर को भेजी थी। शुक्रवार को मेयर ने इस फाइल को वापस कर दिया है। मेयर का कहना है कि बजट के प्रस्ताव में कई विभागों के प्रस्ताव शामिल नहीं किए गए। बजट को ठीक से तैयार नहीं किया गया। उनका कहना है कि नगर आयुक्त पहले सभी विभागों के बजट प्रस्ताव एकत्रित करें। तब फाइल बनाकर मेयर के पास भेजें। यही नहीं, मेयर ने बजट में इमरजेंसी फायर सर्विस, हेल्थ सर्विस और एजुकेशन सर्विस को भी अनिवार्य रूप से शामिल करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इन सभी प्रस्तावों को भी बजट में शामिल किया जाए। ताकि आगामी 2022- 23 के बजट में इन सभी सेवाओं को शामिल किया जा सके। मेयर ने कहा कि पिछले साल के बजट में भी इन स्वास्थ्य, शिक्षा आदि सेवाओं को शामिल किया गया था। लेकिन, विभाग की तरफ से फंड नहीं मिलने के चलते यह योजनाएं धरातल पर नहीं उतर सकीं।

Leave a Reply