Home > Jamshedpur > जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा बुधवार को, विधायक भानु प्रताप साही व सांसद मनीष जायसवाल होंगे शामिल,

जमशेदपुर पूर्वी व पश्चिमी में भाजपा का अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा बुधवार को, विधायक भानु प्रताप साही व सांसद मनीष जायसवाल होंगे शामिल,

जमशेदपुर : भाजपा झारखंड प्रदेश द्वारा निर्देशित अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित हो रही है। बुधवार को जमशेदपुर महानगर में जमशेदपुर पूर्वी एवं पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का अभिनंदन समारोह सह विजय संकल्प सभा आयोजित होगी। अभिनंदन समारोह सह विजय संकल्प सभा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में सिदगोड़ा स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में आयोजित की जाएगी। जबकि, ये कार्यक्रम पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में होगा। जमशेदपुर पूर्वी के संकल्प सभा में भवनाथपुर के विधायक सह पूर्व मंत्री भानु प्रताप साही एवं पश्चिम विधानसभा में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल मुख्यरूप से शामिल होंगे। वहीं, समारोह में जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो भी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही, पार्टी के वरीय नेताओं के संग मंडल और बूथ स्तर के नेता व कार्यकर्ता भी भाग लेंगे। समारोह के दौरान लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बूथ अध्यक्षों और बूथ समिति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। इसमें गत लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक मत प्राप्त कर अच्छा प्रदर्शन करने वाले पूर्वी एवं पश्चिम विधानसभा के सभी मंडलों के छह बूथों के अध्यक्ष और उनकी समिति के साथ विधानसभा स्तर पर दस बूथों के अध्यक्ष और बूथ समिति को सम्मानित किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने बताया कि दोनों विधानसभा क्षेत्र में अभिनंदन समारोह सह विजय संकल्प सभा की तैयारी पूरी कर ली गई है। बुधवार को सुबह 11 बजे से जमशेदपुर पूर्वी और शाम 5 बजे से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा की अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा होगी। सुधांशु ओझा ने बताया कि अभिनंदन सह विजय संकल्प सभा को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। संकल्प सभा में संगठनात्मक चर्चा और रणनीति तय करने के साथ पिछले साढ़े चार साल से राज्य की वर्तमान झामुमो-कांग्रेस एवं राजद सरकार की वादाखिलाफी, व्याप्त भ्रष्टाचार एवं नाकामियों के खिलाफ तेज संघर्ष का भी शंखनाद होगा।

Leave a Reply