Home > Politics > कौशांबी : भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने राजस्थान सरकार का पुतला फूंका

कौशांबी : भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने राजस्थान सरकार का पुतला फूंका

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी: कौशांबी भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष ज्ञान सरोज की अगुवाई में राजस्थान सरकार का पुतला फूंका गया। जालौर जनपद के सुखाड़ा स्थित निजी विद्यालय में अनुसूचित जाति के 9 वर्षीय छात्र इंद्र कुमार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक द्वारा छुआछूत के कारण अपने मटके से पानी पी लेने के कारण स्कूल परिसर में पीट पीटकर जख्मी कर दिया गया। इससे छात्र की मृत्यु हो गई। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने राजस्थान सरकार पर कटाक्ष करते हुए निकम्मी सरकार बताते हुए कांग्रेस सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन करते हुए राजस्थान सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान ज्ञान सरोज के साथ पप्पू चौधरी, लाल चंद्र, ओमप्रकाश पासी, हीरालाल सरोज, जगदीश सरोज, बच्चा लाल चौधरी, नितिन पासी सहित दर्जनों अनुसूचित समाज के लोग मौजूद रहे।

You may also like
Budget 2025 : बजट इस देश की जनता के साथ मजाक : कुलविंदर 18 से 30 हजार औसत आय वाले वेतन में आयकर छूट मजाक है
भुइयांडीह में 150 घर तोड़े जाने को लेकर कांग्रेस ने फिर विधायक सरयू राय पर साधा निशाना, उपाध्यक्ष रईस रिजवी छब्बन ने पूछा अर्जुन मुंडा को क्यों बचाने में जुटे हैं विधायक
पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से दिया इस्तीफा, शिबू सोरेन को भेजा पत्र
भुइयांडीह में भाजपा के खिलाफ कांग्रेसियों ने साकची में किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

1 Response

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!