Home > Crime > जमशेदपुर :आजाद नगर के विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में टीचर के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपी भेजे गए जेल, एक किशोर को भेजा बालगृह+ वीडियो

जमशेदपुर :आजाद नगर के विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में टीचर के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपी भेजे गए जेल, एक किशोर को भेजा बालगृह+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: आजाद नगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड पर विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में मारपीट करने के आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने आजाद नगर के ओल्ड पुरुलिया रोड क्रॉस रोड नंबर 16 के रहने वाले नाजिर अली, शाहबाज आलम और साल बागान रोड नंबर 3 के रहने वाले इरफान आलम को जेल भेजा है। पुलिस ने इन्हें इनके घर में छापामारी कर गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार करने के बाद तीनों से पूछताछ की गई। तीनों ने अपना अपराध कुबूल कर लिया है। विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल के एक छात्र को भी इस मामले में निरुद्ध किया गया है। वह नाबालिग है। उसे पुलिस ने बाल सुधार गृह भेजा है। आजाद नगर थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद एमजीएम अस्पताल भेजा। यहां उनकी मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय में पेश कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा गया। गौरतलब है कि विवेकानंद इंटरनेशनल स्कूल में छात्र ने अश्लील हरकत की थी। इसके बाद उसे निष्कासित कर दिया गया था। इसके बाद छात्र के परिजनों ने सोमवार को स्कूल परिसर में घुसकर हंगामा किया था। लाठी, डंडे और रॉड से लैस इन परिजनों ने स्कूल के टीचर दुर्गादास सखा और अभिजीत घायल हुए थे। इस मामले में टीचर के आवेदन पर पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की है।

आरोपियों को जेल भेजती आजाद नगर पुलिस।

Leave a Reply