Home > Crime > जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 में एक तेज रफ्तार आटो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

जमशेदपुर : मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 15 में एक तेज रफ्तार आटो ने स्कूटी को मारी टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से जख्मी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर 15 में शुक्रवार की रात एक तेज रफ्तार आटो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। स्कूटी सवार मानगो थाने की तरफ से 15 नंबर रोड होते हुए सहारा सिटी की तरफ जा रहा था। जबकि ऑटो चेपापुल की तरफ से मानगो थाने की तरफ तेज रफ्तार में जा रहा था। स्कूटी वाला जब सड़क पार कर रहा था तभी ऑटो चालक ने उसे टक्कर मार दी। ऑटो स्कूटी को घसीटता हुआ काफी देर दूर तक चला गया। घटनास्थल पर लोग जुटे। चालक ऑटो छोड़कर फरार हो गया। इस घटना में स्कूटी सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोग स्कूटी पर सवार दोनों युवकों को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मानगो में बड़ा हनुमान मंदिर से निकली रथयात्रा में दुर्घटना में दो महिलाओं का पैर टूटा
मानगो के बड़ा हनुमान मंदिर के पास से शुक्रवार को रथ यात्रा निकाली गई। रथ यात्रा के दौरान उलीडीह के शंकोसाई रोड नंबर 1 के पास रथ खींचने के दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और रथ का चक्का दो महिलाओं अमृता प्रमाणिक और कल्पना प्रमाणिक के ऊपर चढ़ गया। इससे महिलाओं का पैर टूट गया। महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

3 Responses

Leave a Reply