Home > Jamshedpur > Jamshedpur: कदमा में केडी फ्लैट का रास्ता बंद होने के बाद भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता से हुई थी मारपीट, कार्रवाई की मांग को लेकर SSP से शिकायत

Jamshedpur: कदमा में केडी फ्लैट का रास्ता बंद होने के बाद भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता से हुई थी मारपीट, कार्रवाई की मांग को लेकर SSP से शिकायत

जमशेदपुर : कदमा में केडी फ्लैट जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के पदाधिकारी संजीव आचार्या का कहना है कि उन्होंने यह रास्ता खुलवाने के लिए डीसी मंजूनाथ भजन्त्री को ज्ञापन दिया था। इसके बाद डीसी ने जांच के आदेश दिए थे। डीसी ने कहा था कि बिना जिला प्रशासन को सूचना दिए हुए किस तरह केडी फ्लैट जाने वाला रास्ता बंद किया गया।

संजीव आचार्या का आरोप है कि इसके बाद 24 जनवरी को वह अपने बेटे को लेकर कहीं जा रहे थे। तभी कुछ युवकों ने उनके साथ धक्का मुक्की की। मारपीट करने की कोशिश की। शोरगुल सुनकर कुछ लोग वहां पहुंच गए। इसके बाद वह किसी तरह वहां से बचकर निकल पाए। सोमवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा के नेता संजीव आचार्या के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारी एसएसपी ऑफिस पहुंचे और एसएसपी से मामले की शिकायत की है। मांग की गई है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। संजीव आचार्या का कहना है कि उन्होंने इस मामले की शिकायत कदमा थाने में कर दी थी। लेकिन, पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply