Home > Crime > परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा तालाब में डूब गया युवक, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा तालाब में डूब गया युवक, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा का रहने वाला 45 वर्षीय युवक सुधीर पात्रो सरजामदा में तालाब में डूब गया है। घटना रविवार दोपहर की है। बताते हैं कि वह तालाब में नहाने गया था। तभी डूब गया। आसपास के लोगों ने शोर मचाया। तो स्थानीय लोगों ने तालाब से उसे निकाला। डूबने के दौरान उसके सर में चोट भी है। परिजन सुधीर पात्रो को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल लाए हैं। यहां इमरजेंसी में सुधीर पात्रो का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply