Jamshedpur: ( Aurangabad Accident) जमशेदपुर के मानगो के हिल व्यू कॉलोनी के निवासी सुशांत ओझा महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज गए थे। वह बुधवार को प्रयागराज से जमशेदपुर लौट रहे थे। बताते हैं कि बुधवार को तड़के उनकी ब्रेजा कार औरंगाबाद में सड़क किनारे खड़ी एक ट्रेलर से टकरा गई। ब्रेजा कार ने ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में मौके पर ही सुशांत ओझा ने दम तोड़ दिया।
इसे भी पढ़ें – Advocate: सुधार के नाम पर वकील समुदाय पर अंकुश लगाना चाहती है केंद्र सरकार, बोले कुलविंदर
Aurangabad Accident: TMH के शीत गृह में रखा गया शव

Aurangabad Accident : सुशांत ओझा का शव
घटना की जानकारी मिलने पर जमशेदपुर से परिजन औरंगाबाद (Aurangabad Accident) गए। औरंगाबाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। परिजन शव को लेकर जमशेदपुर पहुंच गए हैं। बुधवार की देर रात लगभग 11:30 बजे सुशांत ओझा का शव टीएमएच के शीत गृह में रखवा दिया गया है। बाद में शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना की जानकारी मिलने पर समाज सेवी विकास सिंह ने परिजनों से मिलकर इस दुर्घटना की जानकारी ली। विकास सिंह ने दुर्घटना की सूचना एसएसपी किशोर कौशल को भी दे दी है।
नेशनल हाईवे ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर MGam में भर्ती
नेशनल हाईवे पर घाटशिला के पास एक ट्रेलर ने एक कार को टक्कर मार दी। बुधवार को शाम 7:00 बजे हुए इस एक्सीडेंट में जमशेदपुर के साकची के रहने वाले नीरज सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नीरज सिंह कार चला रहे थे। नीरज सिंह को साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।