Home > Crime > सीतारामडेरा के स्लैग रोड पर एक युवक ने अपनी भाभी को चाकू मारकर किया घायल, अभय सिंह के नाम पर कर रहा दबंगई+ वीडियो

सीतारामडेरा के स्लैग रोड पर एक युवक ने अपनी भाभी को चाकू मारकर किया घायल, अभय सिंह के नाम पर कर रहा दबंगई+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के स्लैग रोड पर एक युवक सुशील कुमार सिन्हा ने रविवार को अपनी भाभी काजल देवी को चाकू मारकर घायल कर दिया। काजल देवी के चेहरे, माथे और छाती पर चाकू के घाव हैं। इसके अलावा काजल देवी के छोटे बेटे अंकित कुमार सिन्हा के बाएं हाथ में भी चाकू लगा है। बेटा बीच बचाव करने आया था। तब उसको चाकू लगा। काजल देवी की बेटी को भी युवक ने कई थप्पड़ मारे हैं। काजल देवी इलाज कराने के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती हुई है। काजल देवी ने बताया कि कुछ दिन पहले टीवी देखने को लेकर उसका सुशील कुमार सिन्हा से विवाद हुआ था। इसके बाद सुशील कुमार सिन्हा ने उसके कमरे में घुसकर उसके साथ मारपीट की थी। उसने इसकी शिकायत कहीं पुलिस में नहीं की। वह बर्दाश्त कर ले गई। क्योंकि वह जानती थी कि अगर पुलिस में शिकायत करेंगे तो सुशील कुमार सिन्हा और लड़ाई झगड़ा करेगा। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सुशील कुमार सिन्हा धमकी देने लगा कि वह काजल देवी के बेटे अंकित कुमार सिन्हा की हत्या कर‌ देगा। बेटी को उठवा लेंगे। काजल देवी ने बताया कि रविवार को उसने अपने देवर सुशील कुमार सिन्हा से पूछा कि तुम हर जगह क्यों धमकी दे रहे हो कि उसके बेटे की हत्या करोगे। इसी बात को लेकर सुशील कुमार सिन्हा चाकू लाया और चाकू से हमला कर दिया। काजल देवी ने बताया कि सुशील कुमार सिन्हा उसे धमकी देता है कि वह अभय सिंह का करीबी है। वह उसको सबक सिखाएगा। चाकूबाजी की घटना के बाद काजल देवी डरी सहमी हुई है। उसने अभी तक पुलिस को सूचना नहीं दी। काजल देवी का कहना है कि वह थाने का पता नहीं जानती। ना थाने का मोबाइल नंबर उसके पास है। उसने बताया कि वह पहले इलाज कराएगी और उसके बाद पता लगाकर पुलिस से संपर्क करेगी।

घटना के बारे में बता रही घायल
You may also like
Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति पर हो गया फरार +VDO
Jamshedpur Good Friday : बिष्टुपुर व गोलमुरी चर्च में हुई प्रार्थना +VDO
Buldozer Action : आदिवासियों ने उलीडीह व बिरसानगर से हटाया अतिक्रमण, बिरसानगर में गरजा बुल्डोजर+ VDO
Ranchi Wine Smuggling : रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया शराब तस्कर
Ranchi Wine Smuggling: रांची रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने अवैध शराब के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!