Home > Crime > मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 2 में पति से झगड़े के बाद महिला ने आग लगाकर कर ली खुदकुशी

मानगो के शंकोसाई रोड नंबर 2 में पति से झगड़े के बाद महिला ने आग लगाकर कर ली खुदकुशी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: मानगो में उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 2 की रहने वाली एक महिला ने पति से झगड़े के बाद शुक्रवार को आग लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला ने जैसे ही आग लगाई परिजनों ने फौरन आग बुझाने के बाद उसे लेकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताते हैं कि महिला ने 7 साल पहले जिस व्यक्ति से शादी की थी। वह पहले से शादीशुदा था और अपनी पत्नी से अलग रहता था। बताते हैं कि महिला का अक्सर उसके पति से झगड़ा होता रहता था। गुरुवार को और शुक्रवार को भी दोनों के बीच खूब झगड़ा हुआ था। शुक्रवार की दोपहर झगड़े के बाद ही महिला ने आग लगाकर खुदकुशी कर ली। महिला का शव एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply