Home > Crime > जमशेदपुर : बर्मामाइंस के मिक्सिंग प्लांट के पास ट्रक ने डाला टेंपो को मारी टक्कर, डाला टेंपो के चालक खलासी घायल

जमशेदपुर : बर्मामाइंस के मिक्सिंग प्लांट के पास ट्रक ने डाला टेंपो को मारी टक्कर, डाला टेंपो के चालक खलासी घायल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के मिक्सिंग प्लांट के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक डाला टेंपो को टक्कर मार दी ‌ इस टक्कर में डाला टेंपो का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। डाला टेंपो का चालक जख्मी हुआ है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा डाला टेंपो के खलासी को भी चोट आई है। बताते हैं कि टक्कर लगने से टेंपो में चालक फंस गया था। चालक को टेंपो काटकर निकाला गया। बताते हैं कि मिक्सिंग प्लांट के पास नो पार्किंग एरिया में ट्रक कंटेनर के पीछे से आ रहा था और अचानक उसने डाला टेंपो को टक्कर मार दी। पुलिस ने डाला टेंपो के चालक और खलासी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। चालक की तलाश की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur Education : चक्रवात ‘अर्णव’ का असर: जमशेदपुर में 28 और 29 अक्टूबर को सभी स्कूल बंद, कक्षा 12 तक पढ़ाई स्थगित
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR

Leave a Reply