Home > Crime > पत्नी से विवाद के बाद टाटा मोटर्स कर्मी ने अपने ही क्वार्टर में लगा दी आग

पत्नी से विवाद के बाद टाटा मोटर्स कर्मी ने अपने ही क्वार्टर में लगा दी आग

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत क्रॉस रोड नंबर 17 स्थित क्वार्टर नंबर के 2/7ए निवासी टाटा मोटर्स कर्मी सुरेश शर्मा ने शनिवार को पत्नी से विवाद के बाद घर में आग लगा दी। पत्नी ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। इधर, सूचना पाकर अग्निशमन विभाग से एक दमकल घटना स्थल पर पहुंचा और किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में घर का कुछ ही सामान जलकर खाक हो गया है। समय रहते स्थानीय लोगों की मदद से सामान को बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार टाटा मोटर्स कर्मी सुरेश नशे का आदि है। वह नशे में घर जाकर अपनी पत्नी और बच्चों की पिटाई करता है। गुरुवार को भी वह नशे की हालत में घर गया। पत्नी ने विरोध किया तो पहले उसने पत्नी की पिटाई की और गुस्से में आकर घर में आग लगा दी।

Leave a Reply