Home > World > ब्रेकिंग: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जानलेवा हमला, नारा शहर में भाषण के दौरान मारी गई गोली

ब्रेकिंग: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर जानलेवा हमला, नारा शहर में भाषण के दौरान मारी गई गोली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, टोक्यो: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार को जानलेवा हमला हुआ है। वह नारा शहर में सड़क किनारे एक कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे। तभी हमलावर ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद आबे गिर गए और उनके बदन से खून बह रहा था। अधिकारियों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया है। शिंजो आबे के सीने में गोली लगी है।
हमलावर गिरफ्तार
पुलिस ने शिंजो आबे पर गोली चलाने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल दो बार गोली चलने की आवाजें सुनी गई हैं। यानी हमलावर ने दो राउंड गोली चलाई है।
साल 2020 तक प्रधानमंत्री थे शिंजो
शिंजो आबे जापान के लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्हें साल 2012 में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का अध्यक्ष बनाया गया था। आबे साल 2006 से साल 2007 तक और 2012 से 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। 12 सितंबर 2007 को उन्होंने पीएम पद से इस्तीफा दिया था। वह साल 2005 से साल 2006 तक जापान के चीफ केबिनेट सेक्रेट्री भी थे।

Leave a Reply