Home > Crime > नामकुम के चटकपुर में एक घर में लगी भीषण आग सारा सामान जलकर खाक

नामकुम के चटकपुर में एक घर में लगी भीषण आग सारा सामान जलकर खाक

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : नामकुम थाना क्षेत्र के चटकपुर में एक घर में आग लगी है। घटना बुधवार की देर रात की है। जिस घर में आग लगी है उनका नाम अर्जुन मिंज है। बताते हैं कि पहले घर में आग लगी और लोगों ने धुआं उठता देखा। धीरे-धीरे पूरा घर धू-धू कर जलने लगा। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आग बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां बुलाई गई। बताते हैं कि आग की चपेट में आकर घर में रखा नकदी समेत सारा सामान जलकर खाक हो गया है। लाखों के नाम नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Leave a Reply