Home > Crime > सोनारी थाना क्षेत्र के कपाली छठ घाट के पास एक व्यक्ति का मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

सोनारी थाना क्षेत्र के कपाली छठ घाट के पास एक व्यक्ति का मिला शव, छानबीन में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के कपाली छठ घाट के पास शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिला है। यह अज्ञात शव है। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब सुबह आसपास की बस्ती के लोग नदी घाट पर गए। तो उन्हें शव पड़ा हुआ दिखा। शव देखने वालों का मजमा जुट गया। घटना की जानकारी किसी ने सोनारी थाना पुलिस को दी। इसके बाद सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव निकाला गया। शव की पहचान कराने को बस्ती के कई लोगों को बुलाया गया। लेकिन शव को कोई पहचान नहीं सका। सोनारी थाना पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

1 Response

Leave a Reply