Home > Crime > सोनारी के कुंज नगर में एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में किया भर्ती

सोनारी के कुंज नगर में एक बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, गंभीर हालत में एमजीएम में किया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के कुंज नगर के रहने वाले कमल कुमार को एक बाइक सवार ने उस समय टक्कर मार दी। जब वह किसी काम से साइकिल से बाजार जा रहे थे। बाइक सवार टक्कर मारकर फरार हो गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कमल को गंभीर हालत में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। कमल की पत्नी कई घरों में खाना बनाकर घर का खर्च चलाती है। जबकि कमल भी मेहनत मजदूरी करता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और कमल की साइकिल को टक्कर मारने वाले बाइक सवार की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply