Home > Jamshedpur > सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा



Jamshedpur: स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर सिरोमन सिंह अकैडमी स्कूल परिसर में श्रद्धांजलि सभा आयोजित (Jamshedpur News ) की गई। इस दौरान विद्यालय परिसर में स्थापित उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

कार्यक्रम में सिरोमन सिंह मेमोरियल एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन मथुरा सिंह, ट्रस्टी अनीता सिंह, सचिव प्रिंस सिंह, कोषाध्यक्ष मयंक प्रताप सिंह, ट्रस्टी सत्यम सिंह, प्राचार्या लता मानकर सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित (Jamshedpur News) रहे। सभी ने मौन रखकर स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

इसे भी पढ़ें:रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

वक्ताओं ने कहा कि उनके आदर्श, विचार और शिक्षा के प्रति दूरदृष्टि आज भी समाज एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके नाम पर स्थापित स्कूल शिक्षा के प्रति उनके समर्पण और सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास है।

इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने शिक्षा और संस्कार के माध्यम से समाज निर्माण में योगदान देने तथा उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

You may also like
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष गंगवार ने छात्राओं से कहा—ज्ञान और प्रतिभा से देश के विकास में दें योगदान+VDO
Jamshedpur Urdu University: उर्दू यूनिवर्सिटी बनाने की मुहिम को सुदिव्य कुमार सोनू के इंतकाल से धक्का+VDO
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply