Jamshedpur (Jharkhand) : पोटका विधायक संजीव सरदार के लगातार प्रयासों के बाद डुमरिया प्रखंड के भालुकपातड़ा मौजा में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 30 बेड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को उद्घाटन (Jamshedpur Health News) होगा। झारखंड के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. इरफान अंसारी नवनिर्मित अस्पताल का लोकार्पण करेंगे।
डुमरिया की 10 पंचायतों के ग्रामीणों को मिलेगा लाभ
नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डुमरिया प्रखंड की करीब 10 पंचायतों के हजारों ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद (Jamshedpur Health News) है। अस्पताल के शुरू होने से ग्रामीणों को इलाज और जरूरी जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।
30 बेड और 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा की सुविधा
अस्पताल (Dumaria Hospital ) में 30 बेड की व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों को विभिन्न प्रकार की रक्त जांच, गैर-संचारी रोग (NCD) की जांच एवं उपचार संबंधी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही किशोर स्वास्थ्य परामर्श केंद्र भी संचालित किया जाएगा। अस्पताल में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
टीबी, मलेरिया और पीलिया की जांच होगी
अस्पताल परिसर में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट भी संचालित होगी। यहां टीबी, मलेरिया, पीलिया (जॉन्डिस) समेत कई आवश्यक स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिलेगी। इससे ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही जांच और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
इसे भी पढ़ें – मानगो में महिला को बंधक बनाकर लूट, SIR के बहाने फ्लैट में घुसे थे बदमाश
नवनिर्मित अस्पताल के शुरू होने से डुमरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। खासकर ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों के लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।




