Home > Jamshedpur > शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को निकलेगी ‘जोहार यात्रा’, डिमना से चाकुलिया तक जाएगा स्मृति रथ+VDO

शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि पर 4 अगस्त को निकलेगी ‘जोहार यात्रा’, डिमना से चाकुलिया तक जाएगा स्मृति रथ+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने मंगलवार, 4 अगस्त को दिशोम गुरु पद्मभूषण स्वर्गीय शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित होने वाली ‘पद्मभूषण दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन अनुयहार (स्मृति) जोहार यात्रा’ की रूपरेखा (Jamshedpur JMM News)जारी की है। इस संबंध में रविवार को साकची स्थित सर्किट हाउस सभागार में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई।

जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बताया कि स्मृति जोहार यात्रा 4 अगस्त को अपराह्न 12:30 बजे बाबा तिलका मांझी चौक, डिमना से शुरू (Jamshedpur JMM News) होगी। दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में तैयार विशेष रथ और वाहनों के काफिले के साथ यह यात्रा लगभग 80 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए बिरसा मुंडा चौक, चाकुलिया पहुंचेगी।

Jamshedpur JMM News: नारगा चौक पर रुकेगा रथ 

उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान नारगा चौक, राष्ट्रीय राजमार्ग-33, घाटशिला फूलडुंगरी चौक तथा धालभूमगढ़ चौक में अल्प समय के लिए रथ रोका जाएगा। इन स्थानों पर झामुमो के स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों द्वारा स्मृति रथ में स्थापित शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।

यात्रा के दौरान उन पुराने आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने अलग झारखंड राज्य आंदोलन के दौरान शिबू सोरेन के साथ सक्रिय भूमिका निभाई थी। जिला समिति की ओर से ऐसे वरिष्ठ आंदोलनकारियों को विशेष रूप से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

 चाकुलिया में होगी आमसभा

चाकुलिया स्थित बिरसा मुंडा चौक पहुंचने के बाद यह यात्रा एक आमसभा में परिवर्तित होगी। सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेता और वक्ता शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, अलग झारखंड राज्य आंदोलन में उनके योगदान तथा उनके विचारों पर विस्तार से प्रकाश डालेंगे।

झामुमो ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, केंद्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय सदस्य, जिला कार्यसमिति, महानगर संयोजक मंडली, महिला नेत्रियां, प्रखंड एवं पंचायत स्तर के पदाधिकारी, शाखा प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में 24 घंटे में तीन चेन स्नैचिंग, मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से दो लाख की सोने की चेन झपटी+VDO

संवाददाता सम्मेलन में जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के साथ जिला उपाध्यक्ष सागेन पूर्ति, वरिष्ठ नेता खुद्दू उरांव, जिला कार्यालय सचिव प्रीतम हेंब्रम, सह कार्यालय सचिव सुशील हेंब्रम, अभय पांडेय, राजा पूर्ति और गोकुल मार्डी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply