Home > Jamshedpur > मानगो ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

मानगो ओवरब्रिज निर्माण कार्य तेज करने के निर्देश, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में निर्माणाधीन मानगो ओवरब्रिज परियोजना (Mango Flyover) का सोमवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की विस्तृत समीक्षा की। अधिकारियों एवं Mango Flyover की निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से बातचीत कर उन्होंने तय समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने कहा कि मानगो ओवरब्रिज शहर की यातायात व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूरा होने से शहर में ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों को जाम से राहत मिलेगी। उन्होंने निर्माण कार्य की गति बढ़ाने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, ट्रैफिक डायवर्जन और आम लोगों की सुविधा को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्य के दौरान लोगों को कम से कम परेशानी हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए। साथ ही नियमित मॉनिटरिंग करने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।

इसे भी पढ़ें – कोल्हान विश्वविद्यालय में 129 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, स्नातक और डिप्लोमा पास युवाओं के लिए बड़ा मौका

इस मौके पर एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, कार्यपालक अभियंता दीपक सहाय, डीटीओ धनंजय तथा निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply