Jamshedpur (Jharkhand ) : भाजपा के जमशेदपुर महानगर संगठन में इन दिनों बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष को लेकर सियासी घमासान (Jamshedpur BJP Dispute) तेज हो गया है। पार्टी के कई नेताओं ने आरोप लगाया है कि सक्रिय सदस्यों की अनदेखी कर एक गैर-सक्रिय सदस्य को मंडल अध्यक्ष बना दिया गया, जो पार्टी संविधान और संगठनात्मक नियमों के खिलाफ है। इस मुद्दे को लेकर पार्टी के भीतर असंतोष (Jamshedpur BJP Dispute) लगातार बढ़ता जा रहा है।
बताया जा रहा है कि भाजपा के नियमों के अनुसार मंडल समिति में वही नेता पदाधिकारी बन सकता है, जो पार्टी का सक्रिय सदस्य हो। बागबेड़ा मंडल के कई नेताओं ने इस मामले की शिकायत जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा से करते हुए जांच की मांग की है। वहीं इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह को भी दे दी गई है।
जिला संगठन में बढ़ा असंतोष
मामला सामने आने के बाद भाजपा की जिला इकाई में नाराजगी बढ़ गई है। पार्टी के कई नेता इस फैसले के खिलाफ लामबंद होने लगे हैं। सूत्रों के अनुसार विरोध कर रहे नेता प्रदेश नेतृत्व से सीधे संपर्क कर मामले में हस्तक्षेप की मांग करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि यह विवाद आने वाले दिनों में भाजपा संगठन के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।
मंडल अध्यक्ष पद के लिए कई नेता थे दावेदार
जानकारी के मुताबिक बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष पद के लिए करीब नौ नेताओं ने दावेदारी पेश की थी। इनमें निवर्तमान मंडल अध्यक्ष अश्विनी तिवारी, रमेश सिंह, मनोज सिंह, सूरज ओझा, राजकमल यादव, गणेश विश्वकर्मा, मुकेश सिंह, विमलेश उपाध्याय और राकेश चौबे शामिल थे।
बताया जा रहा है कि कई नेताओं का नाम इसलिए हटा दिया गया क्योंकि वे सक्रिय सदस्य की सूची में शामिल नहीं थे। लेकिन राकेश चौबे की नियुक्ति के बाद पार्टी के अंदर विरोध शुरू हो गया। विरोध कर रहे नेताओं का कहना है कि जब अन्य दावेदारों को सक्रिय सदस्य नहीं होने के कारण बाहर किया गया, तो फिर गैर-सक्रिय सदस्य को अध्यक्ष पद क्यों दिया गया।
पहले आजसू में थे राकेश चौबे
सूत्रों के अनुसार राकेश चौबे पहले All Jharkhand Students Union से जुड़े हुए थे और करीब पांच साल पहले भाजपा में शामिल हुए थे। पार्टी के कुछ नेताओं का दावा है कि भाजपा नेतृत्व का निर्देश है कि दूसरी पार्टी से आए नेताओं को तुरंत संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं दी जानी चाहिए।
इसे भी पढ़ें – 24 मई को होगी राज्य योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप, अंशु सरकार बने अध्यक्ष
Jamshedpur BJP Dispute: भाजपा जिलाध्यक्ष ने क्या कहा
इस पूरे मामले पर भाजपा जमशेदपुर महानगर जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा ने कहा कि यह पार्टी का आंतरिक और गोपनीय मामला है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष किसे बनाया जाए, यह पार्टी का विषय है और इस संबंध में जवाब प्रदेश नेतृत्व को दिया जाएगा।




