Home > Jamshedpur > जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप का निधन, बार संघ में शोक की लहर, सोमवार को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे एडवोकेट्स

जमशेदपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप का निधन, बार संघ में शोक की लहर, सोमवार को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे एडवोकेट्स

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर से एक दुखद खबर सामने आई है। जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप उर्फ गोप बाबू का शनिवार, 18 अप्रैल की सुबह निधन (Jamshedpur Advocate News) हो गया। वे लगभग 85 वर्ष के थे और कदमा के रामनगर क्षेत्र के निवासी थे। उनका निधन शहर के मर्सी अस्पताल (Jamshedpur Advocate News) में हुआ।

स्वर्गीय गोप बाबू ने अपने लंबे कानूनी जीवन में करीब 13 वर्षों तक लोक अभियोजक के पद पर सेवा दी। उनका एनरोलमेंट नंबर 350/1969 था। वे अपने मृदुल स्वभाव और सहयोगी व्यवहार के लिए अधिवक्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे। उनके निधन से विधि जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

उनका अंतिम संस्कार 19 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। दिवंगत आत्मा की श्रद्धांजलि स्वरूप जिला बार संघ के सभी अधिवक्तागण 20 अप्रैल 2026 को द्वितीय पाली में न्यायिक कार्य से अलग रहेंगे।

इसे भी पढ़ें – राजीव रंजन बने पूर्वी सिंहभूम के नए डीसी, झारखंड के 17 जिलों में बड़े पैमाने पर तबादले

जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन समेत कई पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा अभय कुमार सिंह, अनूप कुमार सिंह, वेद प्रकाश सिंह, लूसी कश्यप सहित कई अधिवक्ताओं ने भी शोक व्यक्त किया।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply