Home > Jamshedpur > सोनारी में जेएनएसी की सख्त कार्रवाई, अनधिकृत निर्माण ध्वस्त

सोनारी में जेएनएसी की सख्त कार्रवाई, अनधिकृत निर्माण ध्वस्त

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत 152 बी ब्लॉक, सोनारी पोस्ट ऑफिस के पास जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) (Jamshedpur Buldozer Action ) ने अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।

आज जेएनएसी की टीम ने नियमों का उल्लंघन करते हुए किए गए निर्माण को ध्वस्त (Jamshedpur Buldozer Action) कर दिया। बताते चलें कि जेएनएसी द्वारा पहले निर्माण मालिक सुलेमान केरकेट्टा को नोटिस जारी कर संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने और स्वयं अनधिकृत निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके, निर्धारित समय सीमा में न तो दस्तावेज प्रस्तुत किए गए और न ही निर्माण हटाया गया।

इसे भी पढ़ें – आज नागपुर से सीधे 12 बजे जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी

इसके बाद नियमों के तहत जेएनएसी के उप नगर आयुक्त ने अनधिकृत निर्माण को ध्वस्त करने का आदेश जारी किया। आदेश के अनुपालन में आज कार्रवाई करते हुए निर्माण को गिरा दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में बिना अनुमति किए गए किसी भी निर्माण के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply