Home > Crime > जमशेदपुर कैरव अपहरण कांड का खुलासा: अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच और बदमाश गिरफ्तार, कुल 11 जेल भेजे गए+VDO

जमशेदपुर कैरव अपहरण कांड का खुलासा: अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच और बदमाश गिरफ्तार, कुल 11 जेल भेजे गए+VDO

Jamshedpur Kairav Kidnapping

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में दर्ज चर्चित कैरव अपहरण कांड (Jamshedpur Kairav Kidnapping) में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में शामिल अंतर्राज्यीय गिरोह के पांच और बदमाशों को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया। इससे पहले इसी गिरोह के छह अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है। इस तरह अब तक कुल 11 बदमाश सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।

इस सनसनीखेज कांड (Jamshedpur Kairav Kidnapping) में अपहृत युवक कैरव गांधी को पुलिस पहले ही सकुशल बरामद कर चुकी है।

वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे ने बताया कि 13 जनवरी को सीएच एरिया निवासी 24 वर्षीय कैरव गांधी का अज्ञात अपराधियों ने अपहरण कर लिया था। सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।

Jamshedpur Kairav Kidnapping: पुलिस दबाव में छोड़ दिया गया अपहृत युवक

मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सूचना के आधार पर जब पुलिस ने दबाव बढ़ाया तो बदमाश 26 जनवरी की रात कैरव गांधी को हजारीबाग के चौपारण और बरही के बीच जीटी रोड पर छोड़कर फरार हो गए।

इसके बाद चलाए गए छापेमारी अभियान में छह आरोपियों गुड्डू सिंह, उपेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह उर्फ आर्यन, मो. इमरान आलम उर्फ आमिर, रमीज राजा और मोहन कुमार प्रसाद को गिरफ्तार कर 30 जनवरी को जेल भेज दिया गया था।

लुधियाना कनेक्शन और महीनों की रेकी

जांच में खुलासा हुआ कि अपहरण की साजिश लुधियाना के एक फरार अपराधी ने अपने सहयोगी अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह के साथ रची थी। दोनों करीब छह माह पहले जमशेदपुर आकर साकची क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे थे और कैरव गांधी की लगातार रेकी कर रहे थे। पहचान छिपाने के लिए अपराधियों ने आपस में भी एक-दूसरे का पूरा विवरण साझा नहीं किया।

पुलिस वर्दी में पहुंचे थे अपराधी

अपहरण के दिन बदमाश पुलिस वर्दी में मौके पर पहुंचे थे। कैरव गांधी को स्कॉर्पियो वाहन से चांडिल गोलचक्कर ले जाकर दूसरे वाहन में शिफ्ट किया गया और रांची होते हुए डोभी के रास्ते गया जिले के बिसर गांव में बंधक बनाकर रखा गया। घटना के बाद आरोपी पंजाब, दिल्ली, कोलकाता और बिहार में छिपते रहे।

पांच और बदमाश गिरफ्तार

अंतर्राज्यीय नेटवर्क को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (सीसीआर) के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने समन्वित कार्रवाई करते हुए पांच अन्य अभियुक्तों मनप्रीत सिंह सेखों, राजकरण यादव, गुरदीत शेर सिंह, अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह और संतोष कुमार उर्फ संतोष विलेन को गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें – दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सम्मान में पोटका में पत्थलगड़ी, स्थापित होगी आदमकद प्रतिमा+VDO

Jamshedpur Kairav Kidnapping: बरामदगी और आपराधिक इतिहास

छापेमारी के दौरान घटना में प्रयुक्त पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, संतोष कुमार, गुरदीत शेर सिंह और अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह पहले भी कई आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और गिरोह की अन्य कड़ियों को भी जल्द उजागर किया जाएगा।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply