Home > Business > टेल्को वर्कर्स यूनियन में मनेगा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, मजदूर एकता और संवैधानिक अधिकारों का बुलंद होगा स्वर

टेल्को वर्कर्स यूनियन में मनेगा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह, मजदूर एकता और संवैधानिक अधिकारों का बुलंद होगा स्वर

Jamshedpur : जमशेदपुर के टेल्को वर्कर्स यूनियन प्रांगण में 77वां गणतंत्र दिवस (Jamshedpur Republic Day) इस वर्ष अत्यंत गरिमामय और उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहर भर के क्रांतिकारी मजदूर नेता, श्रमिक प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रमिक साथी एकत्रित होंगे।

(Jamshedpur Republic Day) कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मजदूर हितों से जुड़े संविधान और श्रम कानूनों के अक्षरशः पालन को सुनिश्चित करना है। साथ ही जनप्रतिनिधियों और नेतृत्वकर्ताओं को श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए वचनबद्ध करने पर भी जोर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें – मानगो गुरुद्वारा रोड पर दिनदहाड़े चोरी, मजदूर बनकर घुसे नकाबपोश बदमाश, जेवर-नकदी लेकर फरार

आयोजकों का कहना है कि यह आयोजन मजदूर एकता, संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा। यूनियन की ओर से सभी मजदूर साथियों, समर्थकों और शुभचिंतकों को कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply