Home > Jamshedpur > जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, अधिवक्ताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता का निधन, अधिवक्ताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर जिला बार संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता (Jharkhand Advocate) का आज बुधवार 21 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे टाटा मेहरबाई अस्पताल में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे। उनके निधन से विधि जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

स्वर्गीय अधिवक्ता ने वर्ष 1989 में जमशेदपुर जिला बार संघ में अधिवक्ता (Jharkhand Advocate) के रूप में अपना नामांकन कराया था। इसके बाद से वे लगातार क्रिमिनल और सिविल दोनों मामलों में सक्रिय रूप से प्रैक्टिस कर रहे थे। लंबे समय तक न्यायिक क्षेत्र में उनकी सेवाओं को हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

वे जमशेदपुर के गोलमुरी नामदा बस्ती के निवासी थे। उनके बेटे कुणाल भी अधिवक्ता हैं और विधि क्षेत्र में सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें –घाटशिला जेल में गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, अंडरवियर की जेब में छिपाकर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पंडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अक्षय कुमार झा सहित अधिवक्ता राकेश कुमार झा, शंकर सिंह और बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभी अधिवक्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

You may also like
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply