Home > Crime > घाटशिला जेल में गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, अंडरवियर की जेब में छिपाकर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

घाटशिला जेल में गांजा तस्करी की कोशिश नाकाम, अंडरवियर की जेब में छिपाकर ले जा रहा युवक गिरफ्तार

Jamshedpur : घाटशिला जेल (Ghatshila Jail) में गांजा लेकर घुसने की कोशिश कर रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई धालभूमगढ़ थाना पुलिस द्वारा की गई। युवक को घाटशिला जेल (Ghatshila Jail) के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने संदिग्ध गतिविधि के दौरान पकड़ा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

गिरफ्तार युवक की पहचान सुजल गोराई के रूप में हुई है, जो घाटशिला थाना क्षेत्र के खारिका शोल का रहने वाला है। जानकारी के अनुसार, सुजल गोराई जेल में बंद एक कैदी से मुलाकात के बहाने जेल गेट तक पहुंचा था और कैदी के जरिए गांजा अंदर पहुंचाने की योजना बना रहा था।

तलाशी के दौरान खुलासा हुआ कि युवक ने गांजा अंडरवियर की जेब में छिपा रखा था। शुरुआत में गार्डों को शक नहीं हुआ, लेकिन जब वह गांजा किसी को सौंपने की कोशिश कर रहा था, तभी उसे रंगे हाथ पकड़ लिया गया

सूचना मिलने पर धालभूमगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके पास से गांजा बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर संजीव सिंह हत्याकांड: जोजोबेड़ा जमीन कारोबारी मर्डर केस में JMM नेता दुबराज नाग और जितेंद्र सिंह दोषी करार

गांजा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस का कहना है कि सुजल गोराई से पूछताछ के आधार पर उस नेटवर्क की पहचान की जा रही है, जो इलाके में गांजा की सप्लाई करता है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इसी नेटवर्क से गांजा खरीदा था। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पूरे गिरोह की पहचान कर उसके सभी सदस्यों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जागी।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
दहेज हत्या मामले में जमशेदपुर कोर्ट का बड़ा फैसला, सास और ननद को उम्रकैद

Leave a Reply