Home > Jamshedpur > मनरेगा और निजीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस का BJP पर हमला, बन्ना बोले- गौरवशाली परंपराओं को कुचल रही है सरकार+VDO

मनरेगा और निजीकरण के मुद्दे पर कांग्रेस का BJP पर हमला, बन्ना बोले- गौरवशाली परंपराओं को कुचल रही है सरकार+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय में शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस (Jamshedpur Congress PC) हुई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश की गौरवशाली परंपराओं को योजनाबद्ध तरीके से कुचला जा रहा है।

Jamshedpur Congress PC में बन्ना गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की कुर्बानियां इस देश के इतिहास में दर्ज हैं, लेकिन आज बाबासाहेब अंबेडकर के संविधान पर भी भाजपा हमला कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीसीसीएल, रेल समेत कई सरकारी उपक्रमों को निजीकरण के नाम पर भाजपा अपने मित्रों को सौंप रही है।

उन्होंने मनरेगा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने इसे पूरे देश में लागू किया, जो किसानों, मजदूरों और गरीबों के लिए वरदान साबित हुई। लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने VB-GRAM G योजना लागू कर केंद्र और राज्य के अंशदान का अनुपात बदल दिया, जिससे ग्रामीण मजदूरों के साथ छल हुआ है।

पूर्व मंत्री ने आर्थिक हालात पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार के शासन में सोने की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है और डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ है। उन्होंने कहा कि नियोजनालय के आंकड़े बेरोजगारी की गंभीर स्थिति को उजागर करते हैं।

इसे भी पढ़ें – एमजीएम थाना पुलिस की हिरासत में युवक की मौत पर होगी न्यायिक जांच, SSP ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को लिखा पत्र

बन्ना गुप्ता ने कहा कि आगामी 5 जनवरी को रांची में मनरेगा बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्य भर के कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता और मनरेगा मजदूर शामिल होंगे। उन्होंने भाजपा पर नाम बदलने की राजनीति करने और महात्मा गांधी व सरदार पटेल के नामों के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। प्रेस वार्ता में जिला पर्यवेक्षक बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह, प्रवक्ता राजीव मिश्रा सहित कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता  मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply