Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में मादक पदार्थों के कारोबार पर ऑपरेशन प्रहार, आजादनगर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार+VDO

जमशेदपुर में मादक पदार्थों के कारोबार पर ऑपरेशन प्रहार, आजादनगर पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार+VDO

Jamshedpur (Jharkhand) : जमशेदपुर में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आजादनगर पुलिस को बड़ी सफलता (Jamshedpur Drugs Peddler) मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर नशे के कारोबार पर नकेल कसने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में DSP पटमदा के नेतृत्व में गठित विशेष छापामारी दल को 22 दिसंबर की शाम करीब छह बजे गुप्त सूचना मिली कि पारडीह-तामोलिया लिंक रोड स्थित सिटी इन होटल के पास एक व्यक्ति गांजा बेच रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बताए गए हुलिये के आधार पर एक संदिग्ध (Jamshedpur Drugs Peddler) को धर दबोचा।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंटू सिंह उर्फ फुचू बताया। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष है और वह मानगो थाना क्षेत्र के कुमरुम बस्ती का निवासी है। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 41 पुड़िया गांजा, जिसका कुल वजन लगभग 301.31 ग्राम, तथा 1700 रुपये नकद बरामद किए गए।

इसे भी पढ़ें – कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले : पेसा नियमावली मंजूर, 21 मोटर यान निरीक्षक के पद सृजित, सड़क निर्माण से लेकर नियुक्ति नियमों तक कई प्रस्तावों को मंजूरी+VDO

पुलिस ने बरामद सामग्री को जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आजादनगर थाना में मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार मंटू सिंह का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही मानगो थाना में एनडीपीएस एक्ट से जुड़े तीन मामले दर्ज हैं। छापेमारी दल में पुलिस उपाधीक्षक, पटमदा, आजादनगर थाना के सहायक थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply