Home > Education > मॉडल इंग्लिश स्कूल का 24वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मॉडल इंग्लिश स्कूल का 24वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो के ज्वाहर नगर स्थित मॉडल इंग्लिश स्कूल (Jamshedpur School Programme) में गुरुवार को विद्यालय का 24वां वार्षिक उत्सव, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह आयोजन रोड नंबर 15 स्थित अनमोल पैलेस में हर्षोल्लास और गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।

(Jamshedpur School Programme) कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिविजन से जुड़े डॉ. हसन इमाम मलिक रहे। उनके साथ विद्यालय के संस्थापक सईद हमीदुद्दीन, अब्दुर रशीद और प्रधानाध्यापक स्वामी दयानंद मंच पर मौजूद थे। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने खेलकूद के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई, वहीं बड़े बच्चों ने नृत्य, नाटक, समूह नृत्य और देशभक्ति कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

इसे भी पढ़ें – नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जमशेदपुर में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा फाड़ने और लाठी-डंडे से हमले का आरोप, भारी हंगामा+VDO

मुख्य अतिथि डॉ. हसन इमाम मल्लिक ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए और बच्चों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुशासन और बच्चों के सर्वांगीण विकास की सराहना की।

Jamshedpur School Programme

Jamshedpur School Programme

कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों, अभिभावकों और आयोजन में सहयोग करने वाले सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के सचिव अब्दुल रशीद ने किया।

समापन अवसर पर घोषित परिणामों में पीस हाउस को विजेता और फेथ हाउस को उपविजेता घोषित किया गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply