Home > Jamshedpur > नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जमशेदपुर में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा फाड़ने और लाठी-डंडे से हमले का आरोप, भारी हंगामा+VDO

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर जमशेदपुर में भाजपा कार्यालय पर कांग्रेस का प्रदर्शन, झंडा फाड़ने और लाठी-डंडे से हमले का आरोप, भारी हंगामा+VDO

Jamshedpur (Jharkhand): नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर मंगलवार को जमशेदपुर के साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय के सामने कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान जमकर बवाल (Jamshedpur Congress Protest) हुआ। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने से हालात तनावपूर्ण हो गए। दोनों पक्षों की ओर से तेज नारेबाजी हुई, जबकि पुलिस ने बैरिकेडिंग कर स्थिति संभालने की कोशिश की।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के सामने “वोट चोर, गद्दी छोड़” जैसे नारे लगाए, जिसके जवाब में भाजपा कार्यकर्ता भी नारेबाजी करने लगे। कुछ देर के लिए दोनों ओर से टकराव की स्थिति बन गई। कांग्रेस का आरोप है कि इस दौरान उनके झंडे फाड़े गए और धक्का-मुक्की (Jamshedpur Congress Protest) की कोशिश हुई।

कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह भाटिया ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ता लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर जुटे थे और कांग्रेसियों को डराने-धमकाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में भाजपा ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी के जरिए परेशान किया, फर्जी केस दर्ज कराया और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया, जबकि कोर्ट ने साफ कर दिया है कि मामले में कोई ठोस तथ्य नहीं है और केस चलने योग्य नहीं है। इसी के विरोध में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया था।

इसे भी पढ़ें – भुइयांडीह में स्वर्णरेखा नदी पर फोर लेन ब्रिज का निर्माण चालू, 49 करोड़ की योजना ज़मीन पर+VDO

वहीं, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूर्व जिला अध्यक्ष गुंजन यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय पर मौजूद थे। संभावित टकराव को देखते हुए जिला प्रशासन ने भारी पुलिस बल की तैनाती की थी। पुलिस और दोनों दलों के वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप से आखिरकार स्थिति पर काबू पाया गया और कार्यकर्ताओं को अलग किया गया।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply