Jamshedpur : पथ निर्माण विभाग की गुड़ाबांदा- जियान- धालभूमगढ़ पथ परियोजना (Gurabanda-Dhalbhumgarh Road ) के तहत भालकी के कई लाभुकों को अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। इन लाभुकों ने 2 साल पहले भालकी पंचायत भवन में जिला भू अर्जन पदाधिकारी को अपने कागजात की छाया प्रति और वंशावली जमा कराई थी। मुआवजा नहीं मिलने से सभी किसान परेशान हैं। इस सड़क परियोजना (Gurabanda-Dhalbhumgarh Road) में लोगों की रैयती जमीन गई है। कुछ लाभुकों का मकान अधिग्रहित हो गया है।
मुआवजा नहीं मिलने से परेशान किसान और मजदूर गुड़ाबांदा के जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी से मिले। इसके बाद शिवनाथ मांडी ने जमशेदपुर जाकर डीसी कर्ण सत्यार्थी से मुलाकात की और उन्हें उन लाभुकों की सूची सौंपी जिनको अब तक मुआवजा नहीं मिला है।
इसे भी पढ़ें – Gurabanda News : गुड़ाबांदा में ढाई एकड़ कृषि योग्य भूमि रखने वाले किसानों को दिया जाएगा सोलर पंप सेट
इनमें बारी सोरेन, चुनु सबर, काला सबर, रामेश्वर माहली, आंता टुडू, गणेश टुडू, युगल किशोर मंडल, शशांक शेखर मंडल, गोविंद सामाद, पंचानन माहली, रघुनाथ मांडी, गुरभा मांडी, श्री राम बोदरा, रुपाई माझी, सोना मुर्मू, धानो मुर्मू, मालती हेंब्रम, दीनबंधु पातर, त्रिलोचन पातर, धीरेन पातर, कविता पातर, नुका खड़िया, सायबा मांडी, भवानी शंकर, कांत मंडल आदि हैं। जिला परिषद सदस्य ने डीसी से मांग की है कि अविलंब सभी लाभुकों को मुआवजा दिलाया जाए।




