Home > Jamshedpur > जमशेदपुर में शानो-शौकत के साथ निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, पैगंबर-ए-इस्लाम का 1500वां जन्मदिवस बनेगा ऐतिहासिक+ VDO

जमशेदपुर में शानो-शौकत के साथ निकलेगा जुलूस-ए-मोहम्मदी, पैगंबर-ए-इस्लाम का 1500वां जन्मदिवस बनेगा ऐतिहासिक+ VDO

गांधी मैदान से निकलेगा जुलूस, धतकीडीह में होगा समापन, शिक्षा और अमन का संदेश दिया जाएगा

Jamshedpur (Jharkhand ) : ईद मिलादुन्नबी के (Jamshedpur Ead Milad un Nabi) मौके पर इस साल 17वां “मोत्तहिदा जुलूस-ए-मोहम्मदी” 5 सितंबर 2025, शुक्रवार को पूरे शानो-शौकत के साथ निकाला जाएगा। आयोजन समिति तंजीम अहले सुन्नत व जमात ने बताया कि यह जुलूस ऐतिहासिक होगा, क्योंकि पैगंबर-ए-इस्लाम हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहू अलैहि वसल्लम की विलादत को 1500 वर्ष पूरे हो रहे हैं।

जुलूस मानगो के गांधी मैदान से शुरू होकर आमबगान होते हुए धतकीडीह के कम्युनिटी सेंटर मैदान पहुंचेगा। यहां उलेमा की तकरीर के बाद इसका समापन होगा।

Jamshedpur Ead Milad un Nabi के जुलूस की खास बातें

* 500 से ज्यादा वॉलंटियर्स सेफ्टी टी-शर्ट और आईडी कार्ड के साथ तैनात रहेंगे।

* उलेमा-ए-कराम करेंगे जुलूस का नेतृत्व।

* डीजे, गैर-शरई काम और नकली तलवारों पर सख्त रोक।

* एम्बुलेंस और आपात वाहनों के लिए रास्ता तुरंत खाली किया जाएगा।

* खाने-पीने के साथ शिक्षा सामग्री (किताबें, कॉपी, पेन) बांटने की अपील।

* मस्जिदों और मोहल्लों को रोशनी व बैनरों से सजाया जा रहा है।

इस मौके पर मुफ्ती जियाउल मुस्तफा क़ादरी, मौलाना बुरहानुल होदा, मौलाना शमशादुल कादरी और माजिद अख्तर सहित अन्य उलेमा मौजूद रहे। उन्होंने अमन, शांति और शिक्षा को बढ़ावा देने की अपील की।

इसे भी पढ़ें – जमशेदपुर में सड़कों से अवैध कब्जा हटाने को गोलबंद हुई ईस्ट जोन की समितियां

Leave a Reply