Home > World > सीरिया में शेख शाहूद की हत्या एकता और अखंडता को कमजोर करने की साजिश 

सीरिया में शेख शाहूद की हत्या एकता और अखंडता को कमजोर करने की साजिश 

न्यूज़ बी: सीरिया के होम्स प्रांत में प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु शेख रसूल शाहूद की हत्या (Syrian Cleric Murder) पर लेबनानी प्रतिरोध संगठन हिज्बुल्लाह ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संगठन ने इसे एक नृशंस और योजनाबद्ध हत्या बताया है, जिसका मकसद सीरिया की सामाजिक और धार्मिक एकता को तोड़ना और देश में अस्थिरता फैलाना है।

हिज्बुल्लाह की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि यह कायराना हमला  (Syrian Cleric Murder) उन आपराधिक और विश्वासघाती तत्वों द्वारा किया गया है, जो सीरियाई समाज में फिर से सांप्रदायिक और धार्मिक तनाव को भड़काना चाहते हैं। संगठन ने कहा कि शेख रसूल शाहूद एक समर्पित धार्मिक विद्वान थे, जिन्होंने जीवनभर इस्लाम और सीरियाई समाज की सेवा की। वे युवाओं के शैक्षिक और धार्मिक मार्गदर्शन में सदैव सक्रिय रहे और सत्य के प्रचारक तथा शोषितों के रक्षक माने जाते थे।

हिज्बुल्लाह ने मांग की कि इस गंभीर अपराध में शामिल सभी दोषियों की पहचान कर उन्हें सख्त सजा दी जाए। साथ ही, इस प्रकार की घटनाओं पर सभी धार्मिक, वैज्ञानिक और आध्यात्मिक संस्थानों को खुलकर विरोध जताना चाहिए।

संगठन ने भरोसा जताया कि सीरियाई जनता इस कट्टरपंथी विचारधारा को सिरे से नकारेगी, जो समाज की एकता को खंडित करती है, स्थिरता पर हमला करती है और हर मध्यमार्गी और प्रबुद्ध सोच को निशाना बनाती है।

गौरतलब है कि सीरिया की सुरक्षा स्थिति हयात तहरीर अल-शाम (HTS) के कब्जे वाले इलाकों में लगातार नाजुक बनी हुई है। यह संगठन अल-कायदा की शाखा माना जाता है, और देश के कई हिस्सों में अल्पसंख्यकों पर हिंसक हमले कर चुका है।

इसे भी पढ़ें – Iran America War: ईरान फिर से बातचीत को तैयार, लेकिन अमेरिका को पहले अपनी गलतियों का मुआवजा देना होगा: अराक़ची

मार्च 2025 में अलावियों के एक बड़े नरसंहार के बाद, अल्पसंख्यक समुदायों में डर और असुरक्षा की भावना और बढ़ गई है।

बशर अल-असद सरकार के 8 दिसंबर 2024 को गिरने के बाद, दक्षिणी सीरिया के बड़े हिस्से में इज़राइल ने कब्जा कर लिया है। इस दौरान सैकड़ों इजरायली हवाई हमले सीरिया के सैन्य ठिकानों और शस्त्रागारों पर किए गए हैं।

इजराइल द्वारा 1974 की युद्धविराम संधि को तोड़ने और सीरिया में उत्पन्न अराजकता का लाभ उठाकर भूभाग पर कब्जा जमाने के प्रयासों की संयुक्त राष्ट्र ने भी निंदा की है।

संयुक्त राष्ट्र ने सीरियाई क्षेत्र में इजरायली हमलों और बफर जोन में लगातार हो रहे उल्लंघनों को लेकर चिंता जताई है।

You may also like
इसराइल के हमलों के जवाब में ईरान का मिसाइल हमला, लेबनान पर कार्रवाई जारी रही तो दी और भीषण हमलों की चेतावनी
ईरान के सुरक्षा परिषद के प्रमुख अली लारीजानी ने कहा – लेबनान की संप्रभुता का सम्मान, नेताओं से मित्र-शत्रु पहचानने की अपील
Israel Gaza War: इसराइल पर ईरानी हमले के बाद बदला मध्य पूर्व का परिदृश्य, इराकी कुर्दिस्तान के राष्ट्रपति को अब याद आया ईरान का एहसान
Israel Gaza War: हौसी आदिवासियों की अमेरिका को बड़ी चेतावनी, हौसी सेना के 10 सैनिकों के हत्यारे अमेरिकियों को सौंपने को कहा

Leave a Reply