Home > Crime > Jamshedpur Accident : मानगो में तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को मारी टक्कर, दुकान में घुसी, दो घायल+ VDO

Jamshedpur Accident : मानगो में तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार को मारी टक्कर, दुकान में घुसी, दो घायल+ VDO

Jamshedpur : (Jamshedpur Accident) मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर 10 के पास बुधवार की देर रात लगभग 3:00 बजे एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी कार में टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में टक्कर मारने वाली कार का चालक और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि टक्कर इतनी भीषण थी की टक्कर मारने वाली कार मुमताज अहमद की दुकान में घुस गई। (Jamshedpur Accident)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Opration Sindoor : जमशेदपुर कोर्ट में अधिवक्ताओं ने दिया ऑपरेशन सिंदूर को समर्थन, कहा- आतंकवाद के खिलाफ देश के साथ हैं

Jamshedpur Accident : तीन लाख रुपए तक का नुक़सान

Jamshedpur Accident : खड़ी कार जिससे टकराई थी तेज़ रफ़्तार कार

Jamshedpur Accident : खड़ी कार जिससे टकराई थी तेज़ रफ़्तार कार

इससे दुकान बुरी तरह डैमेज हो गई है। मुमताज अहमद का कहना है कि उनका लगभग तीन लाख रुपए का नुकसान हुआ है। मुमताज अहमद की सब्जी की दुकान है। इसी के बगल में चाय की गुमटी भी क्षतिग्रस्त हुई है। लोगों को घटना की जानकारी गुरुवार को सुबह हुई। घटनास्थल पर लोगों का जमावड़ा लग गया। लोग एक दूसरे से जानना चाहते थे कि आखिर क्या हुआ है।

खुल गया था कार का एयरबैग 

जिस कार ने टक्कर मारी उसका एयर बैग खुल गया था, जिससे चालक और उसके साथी किसी अनहोनी का शिकार होने से बच गए। फिर भी दोनों को गंभीर चोट आई है। ‌ सड़क पर खून बिखरा हुआ है। टक्कर मारने वाली कार के चालक का नाम अनस है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का जायजा लिया। मामले की जांच की जा रही है।

You may also like
Jamshedpur Diwali : जमशेदपुर में बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वालों पर शिकंजा, सुंदरनगर में आधा दर्जन दुकानों की जांच
Jamshedpur Karvachauth : जमशेदपुर में करवा चौथ की धूम, चांद के दीदार का इंतजार; पति की लंबी उम्र के लिए महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत+VDO
Kadma Police station: कदमा थाना में ग्रामीणों का हंगामा, बोड़ाम के दो युवकों की रिहाई की मांग पर धरना
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR

Leave a Reply