Home > Crime > Seraikela Clerk Arrested : सरायकेला के विशेष प्रमंडल का बड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई 

Seraikela Clerk Arrested : सरायकेला के विशेष प्रमंडल का बड़ा बाबू रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन ब्यूरो ने की कार्रवाई 

Jamshedpur : (Seraikela Clerk Arrested)सरायकेला खरसावां जिले के विशेष कार्य प्रमंडल में सर्विस करने वाले अजीत कुमार महतो के ग्रुप बीमा की राशि देने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले बड़ा बाबू को एंटी करप्शन ब्यूरो ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बड़ा बाबू का नाम क्षेत्र मोहन महतो है। वह सरायकेला खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के रेगाल बेड़ा का रहने वाला है। एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी आरोपी बड़ा बाबू को लेकर जमशेदपुर आए हैं। आरोपी बड़ा बाबू से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही उसे जेल भेजा जाएगा।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Hazrat Abutalib Birthday : रसूल ए अकरम के चचा हजरत अबूतालिब अलैहिस्सलाम की वेलादत पर रही महफिल की धूम+ VDO

Seraikela Clerk Arrested : सेवाकार्य के दौरान हुआ था अजीत का निधन

Seraikela Clerk Arrested: जमशेदपुर का एंटी करप्शन ब्यूरो का कार्यालय

Seraikela Clerk Arrested: जमशेदपुर का एंटी करप्शन ब्यूरो का कार्यालय

पीड़ित राहुल महतो ने बताया कि वह छोटा गम्हरिया का रहने वाला है। उसके पिता अजीत कुमार महतो सरायकेला खरसावां जिले के ग्रामीण विकास विशेष कार्य प्रमंडल में तैनात थे। विभाग में सेवा कार्य के दौरान ही अजीत कुमार महतो का निधन 15 नवंबर साल 2024 को हो गया था। इसके बाद राहुल कुमार महतो अपने पिता अजीत कुमार महतो के ग्रुप बीमा की राशि लेने के लिए सरायकेला स्थित विशेष कार्य प्रमंडल विभाग के चक्कर काट रहे थे। आरोप है कि वहां तैनात बड़ा बाबू क्षेत्र

मोहन महतो ने राहुल कुमार महतो से रिश्वत की मांग की। राहुल कुमार महतो का आरोप है कि क्षेत्र कुमार महतो ने कहा कि 10 हजार रुपए रिश्वत दो। तभी ग्रुप बीमा की राशि दी जाएगी। इसी के बाद राहुल कुमार महतो ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों से की। एंटी करप्शन ब्यूरो के एसपी ने बताया कि राहुल कुमार महतो की शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद राहुल कुमार महतो द्वारा क्षेत्र मोहन महतो को रिश्वत की पेशकश की गई और क्षेत्र मोहन महतो को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

You may also like
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या
Dhatkidih Loot Attempt: धतकीडीह में नकाबपोश महिला ने घर में घुसकर किया लूट का प्रयास, शोर मचने पर आभूषण छोड़कर भागी

Leave a Reply