Home > Politics > Babulal Marandi on Sharia : संविधान बनाम शरीयत पर सियासत गरम, मंत्री हफीजुल पर बाबूलाल मरांडी और निशिकांत का तीखा प्रहार

Babulal Marandi on Sharia : संविधान बनाम शरीयत पर सियासत गरम, मंत्री हफीजुल पर बाबूलाल मरांडी और निशिकांत का तीखा प्रहार

रांची : ( Babulal Marandi on Sharia ) झारखंड की राजनीति में एक बार फिर संविधान बनाम शरीयत की बहस ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार के मंत्री हफीजुल हसन पर सीधा हमला बोला है। ( Babulal Marandi on Sharia )

सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (एक्स) पर पोस्ट करते हुए मरांडी ने कहा कि, “मंत्री हफीजुल हसन के लिए भारतीय संविधान नहीं, बल्कि शरीयत अहम है। वे अपने समुदाय के प्रति तो वफादार हैं, लेकिन आदिवासी और गरीब समाज को सिर्फ वोट बैंक समझते हैं।”

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur DC : फेसबुक पर बनाई DC की फर्जी आईडी, FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश

Babulal Marandi on Sharia : बाबूलाल ने हफीजुल पर आदिवासियों से वोट मांगने का लगाया आरोप


बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि चुनाव के वक्त हफीजुल हसन ने गरीब, दलित, आदिवासियों से वोट मांगे, और अब वह इस्लामिक एजेंडा लागू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह मानसिकता संथाल परगना की सांस्कृतिक पहचान और आदिवासी अस्मिता के लिए खतरा बनती जा रही है।

मरांडी ने दो टूक कहा,
“संवैधानिक पद पर बैठा कोई व्यक्ति अगर कट्टरपंथ को बढ़ावा देता है, तो वह सिर्फ वर्तमान ही नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी संकट है। इस पर सभी दलों को राजनीतिक सीमाओं से ऊपर उठकर आत्ममंथन करना होगा।”

निशिकांत दुबे ने भी बोला हमला

गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने हफीजुल हसन पर तंज कसते हुए कहा, “इनके लिए पहले शरिया कानून, फिर संविधान। यह है झारखंड सरकार के मंत्री। कांग्रेस और उसके सहयोगियों के लिए बाबा साहेब अंबेडकर के संविधान का कोई मोल नहीं है। मीडिया भी चुप है, क्योंकि यह बयान इंडिया गठबंधन से आया है।”


हफीजुल को मंत्रिमंडल से हटाने की भाजपा की मांग

मरांडी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की कि अगर उन्हें संविधान पर आस्था है, तो मंत्री हफीजुल हसन को तुरंत मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए।


Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!