Home > Jamshedpur > Jamshedpur Baha bonga : कदमा के संताल जाहेरथान में 8 मार्च को मनेगा बाहा बोंगा, शामिल होंगे मुख्यमंत्री व विधायक

Jamshedpur Baha bonga : कदमा के संताल जाहेरथान में 8 मार्च को मनेगा बाहा बोंगा, शामिल होंगे मुख्यमंत्री व विधायक

जमशेदपुर : (Jamshedpur Baha Bonga) कदमा के संताल जाहेर थान में 8 मार्च को प्रकृति की उपासना का महापर्व बाहाबोंगा मनाया जाएगा। गुरुवार को शाम 4:00 बजे कदमा संताल जाहेरथान के संरक्षक लक्ष्मण टुडू ने बताया कि (Jamshedpur Baha Bonga)  के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री रामदास सोरेन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा कोल्हान के अन्य कई विधायक भी इस कार्यक्रम में आएंगे। उन्होंने बताया कि बाहा बोंगा प्रकृति प्रेम और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रतीक है।

Jamshedpur Baha Bonga : श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है पर्व

Jamshedpur Baha Bonga की जानकारी देते पू्र्व विधायक लक्ष्मण टुडू

Jamshedpur Baha Bonga की जानकारी देते पू्र्व विधायक लक्ष्मण टुडू

संताल आदिवासी समुदाय से श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाता है। आदिवासी संताल समुदाय के सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में शामिल होकर मरांग बुरू और जहेर आयो के आशीर्वाद के रूप में सखुआ फूल को ग्रहण करेंगे। यह फूल प्रकृति की शक्ति और समुदाय की एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। यह जानकारी कदमा संथाल जाहेरथान के संरक्षक पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मांझी बाबा बिंदे सोरेन, कमेटी के अध्यक्ष भुआ हांसदा, भीम मुर्मू, सुरेंद्र टुडू, विक्रम बास्के, पंचू हांसदा, बाघराय हांसदा, लील मोहन सोरेन, विकास हेंब्रम, सोनाराम टुडू, सोनाराम सोरेन आदि मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें – Arresting In Burmamains Firing : बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में दो गुटों के बीच संघर्ष के मामले में पांच युवक गिरफ्तार


धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दलकी गांव से लापता हुआ बच्चा, परिजन रहे परेशान


धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के दलकी गांव से एक बच्चा गुरुवार को लापता हो गया था। इस बच्चे का नाम कलीम है। बच्चों के परिजन परेशान रहे। पुलिस को सूचना दी गई थी। रात लगभग 8:30 बजे यह बच्चा मालवा होटल में मिल गया है। बच्चों के मिलने से परिजन काफी खुश हैं। बच्चा डरा हुआ था। शायद घर वालों की डांट सुन कर वह घर से भाग गया था। 

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply