Home > Jamshedpur > JMM : 1 अप्रैल को गठित हो जाएगी झारखंड झामुमो की जिला समितियां, प्रखंड व नगर समिति हुई गठित

JMM : 1 अप्रैल को गठित हो जाएगी झारखंड झामुमो की जिला समितियां, प्रखंड व नगर समिति हुई गठित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM ) की नगर और प्रखंड समितियों का गठन कर लिया गया है। इसका ऐलान गुरुवार को साकची स्थित झामुमो के जिला कार्यालय में जिला समिति के प्रमुख बाघराय मार्डी ने दी। उन्होंने बताया कि झामुमो की प्रखंड व नगर समितियां गठित कर ली गई हैं। प्रदेश में झामुमो का सदस्य बनाओ अभियान चल रहा है। कोल्हान में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए यह सदस्यता अभियान चल रहा है। इसे लेकर रांची से वरिष्ठ नेताओं के दिशा निर्देश आ रहे हैं। इसीलिए संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है। हालांकि, पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन कोल्हान में अच्छा रहा था। फिर भी, संगठन में जहां कहीं कोई कसर बाकी है उसे दूर किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें – Marijuana : जेम्को बस स्टैंड के पास से डेढ़ लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

JMM : 15 मार्च को गठित हो जाएंगी पंचायत समितियां

JMM : साकची में झामुमो के नेता

JMM : साकची में झामुमो के नेता

समितियों के प्रमुख से कहा गया है कि वह 28 फरवरी तक चलने वाले इस अभियान में पार्टी से अधिक से अधिक सदस्य जोड़ें। साथ ही यह प्रखंड कमेटियों के प्रमुख पंचायत समितियों का गठन करेंगे। उनके प्रमुख से कहा गया है कि 15 मार्च तक पंचायत समितियों को गठित कर लिया जाए। सभी 231 पंचायत में झामुमो ( JMM ) पंचायत समितियां गठित होंगी। 30 मार्च तक सभी प्रखंड, पंचायत, नगर और वार्ड समिति गठित कर ली जाएगी। इसके बाद 1 अप्रैल को नए सिरे से जिला समिति का भी गठन होगा।

इसे भी पढ़ें – Delhi : दिल्ली की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नई मुख्यमंत्री

कौन बना कहां की संयोजक मंडली का प्रमुख 

बोड़ाम -दीपांकर महतो, पटमदा- अखनी महतो, धालभूमगढ़- अर्जुन चंद्र हांसदा, डुमरिया मिर्जा सोरेन, गुड़ाबांदा-सोराय टुडू, बहरागोड़ा- असित कुमार मिश्रा, चाकुलिया – धनंजय करुणामय, घाटशिला- वकील हेंब्रम, पोटका-सुधीर सोरेन, मुसाबनी- प्रधान सोरेन और जमशेदपुर -बहादुर किस्कू।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply