Home > Business > Truck Trailer : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जय किशन सिंह पर आदित्यपुर पुल के पास जानलेवा हमला

Truck Trailer : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन के अध्यक्ष जय किशन सिंह पर आदित्यपुर पुल के पास जानलेवा हमला

Jamshedpur : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ओनर यूनियन (Truck Trailer) के अध्यक्ष जय किशन सिंह पर शुक्रवार को आदित्यपुर के पास जानलेवा हमला हुआ है। जय किशन सिंह के साथ मारपीट की गई। वह घायल हो गए हैं। जय किशन सिंह ने 9:00 बजे बताया कि उनके गले से सोने की चेन, हाथ से सोने की अंगूठी, जेब में मौजूद डेढ़ लाख रुपए, छीन लिए गए लहू लुहान हालत में जय किशन सिंह को छोड़कर हमलावर भाग निकले। इसके बाद जय किशन सिंह को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इसे भी पढ़ें – Potka Death : पोटका में विमेंस कॉलेज की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव, चाचा, चाची व उनके बेटों पर लगा हत्या का आरोप

Truck Trailer : ड्राइवरों के वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर की थी भूख हड़ताल 

यहां उनका इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। जय किशन सिंह का आरोप है कि टाटा स्टील कंपनी के इशारे पर उनके साथ यह घटना घटित हुई है। जय किशन सिंह कुछ दिन पहले ही ड्राइवर के वेतन में बढ़ोतरी की मांग को लेकर टाटा स्टील कंपनी के गेट के सामने भूख हड़ताल पर बैठे थे। गुरुवार को एसडीओ धालभूम शताब्दी मजूमदार मौके पर पहुंची थी और कंपनी प्रबंधन को निर्देश दिया कि ड्राइवर को अब 22 हजार 500 रुपए प्रति माह वेतन दिया जाए। (Truck Trailer)

Truck Trailer : एमजीएम अस्पताल में जयकिशन सिंह

Truck Trailer : एमजीएम अस्पताल में जयकिशन सिंह

इसके बाद भूख हड़ताल समाप्त हुई थी। शुक्रवार को टाटा कंपनी के एक वेंडर नितिन इंटरप्राइजेज के लोगों ने बातचीत के नाम पर जय किशन सिंह को आदित्यपुर के पास बुलाया और वहीं उनके साथ मारपीट और लूटपाट की घटना हुई है। जयकिशन सिंह का कहना है कि अगर वह घटनास्थल से भाग नहीं जाते तो उनका कत्ल हो जाता। उनका कहना है कि पुलिस से मामले की शिकायत करेंगे। अगर, पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई नहीं की, तो जमशेदपुर कोर्ट में केस करेंगे। 

You may also like
JMM : 1 अप्रैल को गठित हो जाएगी झारखंड झामुमो की जिला समितियां, प्रखंड व नगर समिति हुई गठित
Marijuana : जेम्को बस स्टैंड के पास से डेढ़ लाख रुपये कीमत का गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार
Jubilee Park : साकची स्थित जुबली पार्क में 21 फरवरी से 7 मार्च तक वाहनों का प्रवेश बंद
Advocate: सुधार के नाम पर वकील समुदाय पर अंकुश लगाना चाहती है केंद्र सरकार, बोले कुलविंदर

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!