Home > Business > Multy Skill : टाटा मोटर्स के 98 कर्मचारियों को मिला मल्टी स्किल का फायदा

Multy Skill : टाटा मोटर्स के 98 कर्मचारियों को मिला मल्टी स्किल का फायदा

Jamshedpur: टाटा मोटर्स के अलग-अलग डिपार्टमेंट के 98 कर्मचारियों को इस बार मल्टी स्किल (Multy Skill) का फायदा हुआ है। बताया जा रहा है कि मल्टी स्किल का लाभ मिलने के बाद कर्मचारियों के वेतन में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी। बताते हैं कि मल्टी स्किल की प्रक्रिया कई साल से बंद थी। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने प्रबंधन से संघर्ष कर इस योजना को दोबारा चालू कराया है। टाटा मोटर्स के मैनेजमेंट ट्रेंनिंग सेंटर में बुधवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।  (Multy Skill) 

कर्मचारियों को दिया गया Multy Skill का प्रमाण पत्र 

इस कार्यक्रम में मल्टी स्किल का लाभ लेने वाले 98 कर्मचारी मौजूद थे। इनको प्रशिक्षित किया गया और इन्हें मल्टी स्किल का प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह, टाटा मोटर्स प्रबंधन की तरफ से एचआर हेड प्रणव कुमार, जीएम सौमिक राय, वरीय एचआर अधिकारी प्रभु जी, गोपाल मिश्रा पुणे से ऑनलाइन होकर मार्शल फर्नांडीस आदि मीटिंग में शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें – Clash In Kashidih : काशीडीह में मारपीट के दौरान पिस्तौल लहराने वाला युवक गिरफ्तार भेजा जेल

3 फरवरी को यूनियन की होगी आम सभा 

इसके बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में भी एक मीटिंग की गई। इस मीटिंग में यूनियन के अध्यक्ष और महामंत्री ने मल्टी स्किल (Multy Skill) का  फायदा उठाने वाले सभी 98 कर्मचारियों को बधाई दी। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने बताया कि 3 फरवरी को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की आमसभा होगी। उन्होंने बताया कि मीटिंग में आम सभा की तैयारी की समीक्षा की गई है। इस स्कीम से कपाली के रहने वाले यजीद भी फायदा होता है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply