Jamshedpur: मानगो थाना क्षेत्र के मुंशी मोहल्ला मन्नान गली में ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह (Transporter Murder Case) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने हत्या की यह घटना रविवार की रात लगभग 7:30 बजे अंजाम दी। संतोष सिंह पूर्व कांग्रेस नेता जितेंद्र सिंह के छोटे भाई थे। बताते हैं कि 21 जनवरी को उनकी भतीजी की शादी है।
फायरिंग होते ही स्कूटी छोड़ कर भागे थे संतोष
वह शादी का कार्ड बांटने मोहल्ले में स्कूटी से निकले थे। तभी सफेद स्कूटी पर आए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और गोली चलानी शुरू कर दी। फायरिंग होते ही संतोष सिंह अपनी स्कूटी छोड़ कर पैदल ही भागे और एक घर में जान बचाने के लिए घुस गए। लेकिन बदमाश भी उस घर में घुस गए और संतोष सिंह के सीने में कई गोलियां दाग दीं।

Transporter Murder Case: खोखा बरामद कर रही पुलिस
Transporter Murder Case में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटनास्थल पर ही संतोष सिंह की मौत (Transporter Murder Case) हो गई। सरे शाम हत्या की इस घटना से मानगो में दहशत का माहौल है। इलाके के लोग घटनास्थल पर जुट गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। सीसीटीवी फुटेज से पता चलेगा कि किन बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। शव अभी घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है। पुलिस घर के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस को अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
इसे भी पढ़ें – Saif Ali Khan attack : मुंबई पुलिस को श्रमिक ठेकेदार ने सैफ अली खान पर हमले के आरोपी तक पहुंचने में मदद की
प्रत्यक्षदर्शी ने बताई कत्ल की दास्तान
प्रत्यक्षदर्शी कंचन दत्ता ने बताया कि उन्होंने जब शोर सुना तो वह अपने घर से बाहर निकले। देखा कि संतोष सिंह आगे आगे भाग रहे हैं। पीछे-पीछे तीन बदमाश पिस्टल लिए चिल्ला रहे हैं कि गोली मार देंगे। संतोष सिंह कह रहे थे कि मुझे मत मारो। संतोष सिंह कंचन दत्ता के घर में घुस गए। कंचन दत्ता का कहना है कि उन्होंने सोचा कि वह दरवाजा बंद कर लें। वह गेट बंद करने पहुंचे तो बदमाशों ने उनके सामने पिस्टल तान दी और बोले हट जाओ नहीं गोली मार देंगे। इसके बाद कंचन दत्ता डर गए और अपने घर की छत पर भाग गए।