Home > Jamshedpur > अधिवक्ताओं ने जमशेदपुर न्यायालय के नए बार भवन में आयोजित की भोलेनाथ की पूजा अर्चना

अधिवक्ताओं ने जमशेदपुर न्यायालय के नए बार भवन में आयोजित की भोलेनाथ की पूजा अर्चना

जमशेदपुर: अधिवक्ताओं ने सोमवार को जमशेदपुर जिला न्यायालय के नए बार भवन में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना का आयोजन किया। यह आयोजन जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं की तरफ से श्रावण मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और तीसरी सोमवारी के शुभ अवसर पर किया गया। कार्यक्रम में आरती भजन के साथ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने मंत्रोच्चार किया। प्रसाद के तौर पर लड्डू का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार सिंह, केशव कुमार सिंह, मिथिलेश सिंह, अक्षय कुमार झा, हेमंत कुमार, रविंद्र कुमार, रमेश प्रसाद, महेश शर्मा, विजय शर्मा, गोपाल शर्मा, अंजन कुमार साहू, सुबोध कुमार दुबे, राज बिहारी हंस, मोहम्मद आरिफ, तारकेश्वर प्रसाद, मनोज, भूषण प्रसाद सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply